फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Fri, 14 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
तहबरपुर। थाना क्षेत्र के ईसरपार खास गांव निवासी एक महिला की अवैध संबंध के चलते बुधवार की रात उसके पति ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पति एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई से घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आरोपी पति को गिरफ्तार कर महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। महिला माधुरी देवी (35) पत्नी रामआसरे यादव तहबरपुर थाना क्षेत्र के ईसरपार खास गांव की रहने वाली थी। वह दो बेटा और एक बेटी की मां थी। माधुरी का मायका तहबरपुर थाना क्षेत्र के नवापूरा फुलवरिया गांव में था। वह हरिनाथ यादव की बेटी थी। माधुरी का पति रामआसरे यादव मुंबई में रहता था। रामआसरे के ससुर घर से करीब बीस किलोमीटर दूर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा मंझरिया गांव में जमीन का बैनामा लिए हैं। जहां पर मकान भी बना है। माधुरी अपने बच्चों के साथ वहीं पर रहती थी। बीच-बीच में अपने घर ईसरपार खास भी आकर रहती थी। बीते काफी दिनों से वह अपने नेवासे पर ही थी। करीब एक सप्ताह पूर्व माधुरी का पति रामआसरे मुंबई से घर आया हुआ था। बुधवार को माधुरी भी पति से मिलने के लिए घर पहुंची। रात को भोजन करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान माधुरी और रामआसरे में विवाद होने पर उसने अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके से माधुरी का भाई सुनील यादव सहित अन्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सुनील ने थाने में तहरीर दी। जिसमें अपने जीजा सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है। उधर घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर कृष्ण कुमार गुप्ता ने माधुरी के पति रामआसरे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान रामआसरे ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष से संबंध था। वह मना करने के बाद भी उससे मिलना नहीं छोड़ रही थी। हरकतों से परेशान होने के बाद उसने यह कदम उठाया। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि अवैध संबंध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर ली है। जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed