फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहाने गया छात्र नदी में डूबा

नहाने गया छात्र नदी में डूबा

Mon, 30 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहाने गया छात्र नदी में डूबा
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में स्थित मंजूषा नदी में सोमवार को नहाने गया कक्षा आठ का छात्र पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल सका था। तलाश जारी रही। अहरौला थाना क्षेत्र के पूरारामजी गांव निवासी अरविंद शर्मा फूलपुर ब्लाक पर सेक्रेटरी हैं। जबकि इनकी पत्नी नीलम माहुल कस्बे में व्यूटीपार्लर चलाती हैं। सोमवार को अरविंद का तेरह वर्षीय बेटा ऋषभ अपने मित्र हिमांशू के साथ मोलनापुर गांव में स्थित मंजूषा नदी में नहाने चला गया। नहाते समय ऋषभ पानी में डूब गया। इसकी जानकारी होने पर हिमांशू शोर मचाते हुए गांव वालों और ऋषभ के घर वालों को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस गांव वालों की मदद से ऋषभ की तलाश में जुट गई। मौके पर लोगों की काफी भीड़ थी। पर ऋषभ का कहीं कोई पता नहीं चला था। तलाश जारी रही।
विज्ञापन


देर से पहुंची पुलिस, लोग नाराज
अंबारी। अहरौला थाने के मोलनापुर गांव में स्थित मंजूषा नदी में कक्षा आठ के छात्र ऋषभ के डूबने की सूचना देने के करीब चार घंटे बाद अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वह भी खाली हाथ, पुलिस के साथ कोई भी गोताखोर न होने से लोग नाराज हो गए। लोगों का कहना था कि पुलिस एक तो काफी देर से मौके पर पहुंची। और अब तक एक भी गोताखोर नहीं बुला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed