फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कब्रिस्तान घेरने में बाधा पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

कब्रिस्तान घेरने में बाधा पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान घेरने में बाधा पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के मकसुदिया गांव के मो. अबरार पुत्र मो. रऊफ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रधान पति द्वारा कब्रिस्तान की जमीन को घेरने में बाधा उत्पन्न कराने का आरोप लगाया।इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की। अबरार ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके गांव में गाटा संख्या 1041 जिसका क्षेत्रफल 1.0080 हेक्टेअर है। कब्रिस्तान के जमीन को घेरा जा रहा है तो ग्राम प्रधान पति द्वारा इसमें बाधा उत्पन्न की जा रही है। जिसके कारण कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं हो पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसयके लिए पुलिस बल मुहैया कराने और प्रधान पति के विरुद्घ विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर आजम, फिरोज अहमद, नासिर, महताब खान, मो. अजीम, अब्दुल कादिर, शाहिद अली, मो. मारूफ, सदरुद्दीन आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed