फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापरवाही से हुई मौत फिर बॉडी भी कर दिया रेफर

लापरवाही से हुई मौत फिर बॉडी भी कर दिया रेफर

Mon, 09 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही से हुई मौत फिर बॉडी भी कर दिया रेफर
सीएचसी बिलरियागंज पर डिलीवरी के लिए आयी महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही छिपाने के लिए शव को ही महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस में लादे जाने के दौरान ही परिजनों को महिला की मौत का आभास हो गया और उन्होंने शव एंबुलेंस से उतार कर आक्रोश जताना शुरू कर दिया। अस्पताल और पुलिस प्रशासन ने महिला के शव को दबाव बना कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के फरीदपुर केवटहिया गांव निवासी सुखिया (25) पत्नी राजकरन को डिलीवरी होनी थी। परिजन उसे सीएचसी बिलरियागंज में लाकर भर्ती कराये थे। शनिवार की रात महिला की सीएचसी पर ही मौत हो गई। महिला के मौत की जानकारी होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और और आनन फानन में शव को एंबुलेंस में लाद कर जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। महिला को एंबुलेंस में लादे जाने के दौरान ही परिजनों को इस बात का एहसास हो गया कि अब वह जिंदा नहीं है। जिस पर परिजन शव को एंबुलेंस से उतार लिए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। देर रात हंगामा होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद अस्पताल और पुलिस प्रशासन ने मृतका के परिजनों पर दबाव बना कर शव को घर भेज दिया। कहीं सुनवाई न होने और पुलिस के दबाव पर परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतका के भाई जगदीश का आरोप है कि उसके बहन की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को ही रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

0000000000000000000000
10 दिनों से अस्पताल में नहीं है महिला चिकित्सक
गोरिया बाजार। सीएचसी बिलरियागंज पर महिला डॉक्टर के रूप में डॉ. शिल्पी आनंद की तैनाती है। लगभग दस दिनों से वह अस्पताल में मौजूद नहीं है। वह छुट्टी पर हैं अथवा बिना छुट्टी के ही गायब है, यह कोई बता नहीं पा रहा है। डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्सों द्वारा ही सीएचसी पर डिलीवरी कराई जा रही है। डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते ही सुखिया की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed