फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घोटाले के 24 लाख न जमा करने पर प्रबंधक गिरफ्तार

घोटाले के 24 लाख न जमा करने पर प्रबंधक गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
घोटाले के 24 लाख न जमा करने पर प्रबंधक गिरफ्तार
समाज कल्याण घोटाले में 24.15 लाख की आरसी जारी होने के बाद भी इसे जमा नहीं किया जा रहा था। एसडीएम ने जावेद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक हनीफ को गिरफ्तार कर तहसील के हवालात में बंद कर दिया। जल्द से जल्द बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में समाज कल्याण में वर्ष 2007 से 14 के दौरान छात्रवृत्ति, पेंशन आदि मदों में लगभग 150 करोड़ का घोटाला हुआ था। शिकायत के आधार पर हुई जांच में 2.86 करोड़ के घोटाले की पुष्टी होने पर चार थानों में 34 लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें जावेद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक का नाम भी शामिल था। इन पर छात्रवृत्ति आदि के 24.15 लाख रुपये के गबन के आरोप थे। इनके खिलाफ इसकी वसूली के लिए आरसी भी कटी थी, लेकिन इसे जमा नहीं किया जा रहा था। बार-बार चेतावनी के बाद भी रुपये जमा नहीं करने पर एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह रविवार को प्रबंधक हनीफ के घर पहुंचे। गिरफ्तार कर तहसील के हवालात में बंद करा दिया। एसडीएम की ओर से की गई इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा है। उपजिलाधिकारी ने बताया की बकाएदार समय रहते बकाया धनराशि जमा कर दें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed