फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हाथ का आपरेशन कर निकाली गई गोली

हाथ का आपरेशन कर निकाली गई गोली

Fri, 01 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
हाथ का आपरेशन कर निकाली गई गोली
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अगेहता गांव में बुधवार की रात मनबढ़ों की गोली से घायल युवक का दूसरे दिन गुरुवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डाक्टर ने ऑपरेशन कर हाथ में लगी गोली को निकाल दिया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। ना ही पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी जा सकी थी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अगेहता गांव निवासी अखिलेश यादव (23) पुत्र रमेश यादव का गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। इसी के चलते बुधवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर अखिलेश के छोटे भाई निलेश यादव (20) को घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अखिलेश को मनबढ़ों ने गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से अखिलेश घायल हो गया। इन दोनों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डाक्टर ने निलेश को घर भेज दिया। जबकि अखिलेश को वाराणसी रेफर कर दिया। जहां किसी निजी अस्पताल में अखिलेश का इलाज चल रहा है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को डाक्टर ने आपरेशन कर अखिलेश के हाथ से गोली निकाल दिया। घटना के संबंध में दूसरे दिन गांव में तनाव बना हुआ था। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed