फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गैंगेस्टर का फरार आरोपी गिरफ्तार

गैंगेस्टर का फरार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गैंगेस्टर का फरार आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस बुधवार की सुबह पहलवान तिराहे के पास से गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। गैंगरेप के मामले में वह जल्द ही जमानत पर छूटकर घर आया था। इसी रेप के मामले में आरोपी का दूसरा साथी अब तक नहीं गिरफ्तार हो सका है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओसिटी अजय कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अभिषेक गुप्ता उर्फ छोटू सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फूद्दीनपुर मुहल्ले का निवासी है। सीओसिटी के मुताबिक अभिषेक गुप्ता सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अपने मित्र आटो चालक राजेश यादव के साथ मिलकर 19 जुलाई 2017 की रात रोडवेज के पास से एक युवती को अगवा किया। यह दोनों उसे सिधारी थाने के मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए और गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बदहवास युवती किसी तरह से नरौली मुहल्ले में पहुंची। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उसे वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सिधारी थाने की पुलिस ने अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर ली। जबकि राजेश यादव अभी भी फरार है। पुलिस गिरफ्तार अभिषेक और फरार राजेश को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पाबंद की। अभिषेक जल्द ही जमानत पर छूटकर घर आया था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी रमायन सिंह ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार अभिषेक को गिरफ्तार कर ली। जबकि राजेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed