फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ससुराल से लापता हुई बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन

ससुराल से लापता हुई बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन

Tue, 05 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से लापता हुई बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के महुवार गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद श्रीवास्तव सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और पत्रक सौंप कर ससुराल से गायब हुई पुत्री की तलाश कराने की गुहार लगाई। पत्रक में उसने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया और हत्या कर शव छिपाने की भी आशंका जताई।
विज्ञापन

एसपी को दी तहरीर में श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी पल्लवी की शादी 11 मई 2018 को शहर के हीरापट्टी मुहल्ला स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी गौरव कुमार अस्थाना पुत्र शिव कुमार अस्थाना के साथ किया था। विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाह के 10 दिन बाद ही ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है, उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। इसके बाद से ही उसकी बेटी गायब है और उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। श्रीकांत ने बताया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है और गुमराह करने की नियत से पल्लवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी वाराणसी के भेलूपुर थाने में दर्ज करा दी है। वहीं श्रीकांत ने भी अपनी बेटी के पति गौरव, ससुर शिवकुमार, सास सविता, ननद आराधना के खिलाफ बरदह थाने में अपहरण कर हत्या की आशंका का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने एसपी से अपनी लापता बेटी की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed