फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दस मजदूरों को भट्ठा मालिक ने बनाया बंधक

दस मजदूरों को भट्ठा मालिक ने बनाया बंधक

Tue, 22 May 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दस मजदूरों को भट्ठा मालिक ने बनाया बंधक
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठा मालिक ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले दस मजदूरों को बंधक बनाकर काम लिया। इन मजदूरों को ना तो मजदूरी दी जा रही, ना ही रहने, खाने की पर्याप्त कोई व्यवस्था है। मजदूर घर जाने की बात कहते हैं तो भट्ठा मालिक और उसके लोग हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहे। मंगलवार को पीड़ित मजदूरों ने मंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों से बंधक बने दस मजदूरों को मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित मुकेश टंडन पुत्र इतवारी छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर जिले के मत्तूरी ब्लाक के जयरामनगर गांव के निवासी हैं। मुकेश टंडन ने बताया कि इन सभी को अच्छी मजदूरी का लालच देकर नवंबर 2017 में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव में स्थित एक ईंट भट्ठा मालिक ने काम करने के लिए बुलाया। भट्ठा मालिक ने सभी को रहने के लिए बेहतर कमरा, स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था करने का दावा किया था। लेकिन यहां आने पर ऐसा कुछ नहीं मिला। ठगे जाने की जानकारी होने पर कई मजदूर जाने लगे। जिस पर उन्हें भट्ठा मालिक रोक रहा था। हालांकि वे लोग किसी तरह से चले गए। पर दस को उसने बंधक बना लिया और जबरन काम करवा रहे हैं। बंधक बनाए गए श्रमिकों में मुकेश के अलावा उसकी पत्नी कलेशरी देवी, संजय टंडन, दिव्या टंडन, रवि टंडन, धनलाल टंडन, राजेश टंडन, चैतमा टंडन पत्नी इतवारी, यश टंगन, महिला टंडन का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed