फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरायमीर में अभी भी अफवाहों का बाजार गरम

सरायमीर में अभी भी अफवाहों का बाजार गरम

Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सरायमीर में अभी भी अफवाहों का बाजार गरम
आजमगढ़। सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित साहू के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सरायमीर थाना और बाजार में किए गए उपद्रव के पांचवे दिन बुधवार को भी क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई थी। इस दौरान अफवाहों का भी बाजार गरम है। बाजार के माहौल को शांत करने के लिए गुरुवार को सरायमीर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। उधर घटना के बाद से ही प्रमुख आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सरायमीर कस्बे के नई बाजार मुहल्ला निवासी अमित साहू ने सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर दिया था। जिसके संबंध में कस्बे के पठानटोला निवासी उबैदुर्ररहमान ने अमित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर ली। 28 अप्रैल को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई के अलावा नदीम, मुमताज कुरैशी आदि के नेतृत्व में लोग जबरन बाजार की दुकानों को बंद कराते हुए थाने का घेराव कर लिया और अमित पर एनएसए लगाने की जिद करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम निजामाबाद, सीओ फूलपुर सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। अभी वार्ता का क्रम चल ही रहा था कि उपद्रवी थाने पर पथराव करने लगे। इसमें जहां एसडीएम सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए। वहीं सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस बुथ को फूंक दिया। साथ ही कई दुसरे समुदाय के दुकानों में घुसकर मारपीट और तोडफ़ोड़ किया। इससे कस्बे में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाई। घटना के संबंध में अब तक कुल पांच मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। सभी मामलों में घटना का मुख्य आरोपी कलीम जामई, मुमताज कुरैशी, नदीम आदि को ही बनाया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी घर छोडक़र फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के अलावा एसटीएफ को लगाया गया है। उधर घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गरम है। क्षेत्र का माहौल शांत कराने के लिए गुरुवार को थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें पुलिस के आलाधिकारी सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और बाजार के प्रतिष्ठित दुकानदारों आदि को बुलाया गया है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी लगाई गई है। क्षेत्र का माहौल शांत कराने के लिए सरायमीर थाने में आज शाम को शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। जिसमें अमन और शांति के लिए लोगों से वार्ता की जाएगी। - विजय भूषण, डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed