फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पहले से कस्टडी में रहे आरोपियों के गिरफ्तारी का दावा

पहले से कस्टडी में रहे आरोपियों के गिरफ्तारी का दावा

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पहले से कस्टडी में रहे आरोपियों के गिरफ्तारी का दावा
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव में होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया था। आरोपी भी घायल हुए थे और पांचों का पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। इन्हीं में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन

समेंदा गांव निवासी जयराम यादव और जवाहिर राम के बीच होली के दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया और कुछ ही देर में दोनों में मारपीट हो गई। इसमें जवाहिर राम गंभीर रूप से घायल हुआ और उपचार के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जवाहिर के परिजनों ने दूसरे पक्ष के जयराम यादव के साथ ही उनके चार पुत्र विनोद यादव, बृजेश यादव, विनय यादव और मुकेश यादव को नामजद किया था। इन सभी को पुलिस की कस्टडी में ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। नामजद आरोपी मुकेश और जयराम यादव का अभी भी जिला अस्पताल पुलिस की अभिरक्षा में इलाज चल रहा है तो वहीं तीन अन्य आरोपियों विनोद यादव, बृजेश यादव और विनय यादव पुत्रगण जयराम यादव को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार करने का दावा किया। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बुधवार को पुलिस आफिस पर प्रेसवार्ता कर इन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। जबकि यह सभी घटना के बाद से ही घायलावस्था में पुलिस की कस्टडी में थे और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed