फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घर बुलाकर मारी गई थी गोली

घर बुलाकर मारी गई थी गोली

Sat, 11 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
घर बुलाकर मारी गई थी गोली
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के अवांव गांव के पास गुरुवार की रात दस बजे युवक को गोली मारकर घायल करने वाले उसे अपने घर बुलाकर गोली मारे थे। घटना के संबंध में घायल युवक के भाई ने थाने में अवांव गांव निवासी राजाराम के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर सीने और पैर में गोली लगने से घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी विशाल ठठेरा गांव-गांव घूमकर बर्तन बेचने का काम करता है। विशाल के भाई विकास का आरोप है कि गुरुवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी राजाराम राजभर अपने घर दावत पर बुलाया था। वहीं पर अपने ट्यूबवेल के पीछे विशाल को ले जाकर उसे गोली मार दिया। गोली विशाल के सीने और पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे दिन शनिवार को भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना के संबंध में विशाल के भाई विकास की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed