{"_id":"5a01f4cd4f1c1bc8678b9e2e","slug":"141510077645-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाट-सर्किट से घर में लगी आग, नगदी और सामान स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाट-सर्किट से घर में लगी आग, नगदी और सामान स्वाह
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव जेहरा पिपरी में शार्ट सर्किट से घर में आग लगने से नगदी और सामन सहित लाखों का सामान खाक हो गया। परिजन घर के बाहर सोये थे ऐसे में उन्हें सुबह मामले की जानकारी हुई। वहीं, बरदह थानाक्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर में आग लगने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गईं।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव जेहरा पिपरी स्थित रामलाल प्रजापति पुत्र श्याम देव का परिवार सोमवार रात घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान में घर में किसी समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें अटैची में रखा 60 हजार नगद और काफी सामान जलकर खाक हो गया। परिजनों को सुबह मामले की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार उन्हें लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर में सोमवार रात एक बजे बिजली के मीटर से आग पकड़ने से घर के बरामदे में भी आग लग गई। ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते आग में झुलसने से चनवता सरोज की एक गाय की जलकर मौत हो गई। वहीं, दो गाय बुरी तरह झुलस गईं। इसके साथ ही करीब 20 हजार रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज को सौंपी है।