फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बचने के लिए दवाब बना रहा हत्यारोपी

बचने के लिए दवाब बना रहा हत्यारोपी

Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बचने के लिए दवाब बना रहा हत्यारोपी
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव में 31 अक्तूबर की रात गोली मारकर की गई युवक विपिन यादव की हत्या में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दो दिन के भीतर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन

रणमो गांव निवासी विपिन यादव पुत्र सलगू पांच भाई बहनों में छोटा था। 31 अक्तूबर की रात आठ बजे विपिन अपनी बाइक लेकर घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित डीह स्थान पर गया था। जहां मनबढ़ों ने गोली मारकर विपिन की हत्या कर दी। घटना के संबंध में विपिन के बड़े भाई मनोज यादव ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ के दौरान पुलिस ने जमीन विवाद और आशनाई को प्रमुख कारण मानकर अपनी जांच करते हुए आरोपी के नाम की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव का ही है। वह घर छोड़कर फरार है। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। बचने के लिए वह इधर-उधर से दबाव बनवा रहा है। यदि दो दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं हुआ तो कुर्की करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed