{"_id":"59e0f7db4f1c1b0d698b58fc","slug":"141507915739-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। लापरवाही के अरोप में गुरुवार को शहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों के निलंबित होने के बाद भी पुलिस सक्रियता नहीं दिखा रही। इसी लापरवाही का परिणाम गुरुवार की रात अतरौलिया थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर बाजार में चोरों ने दूकान का ताला तोड़कर चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित जयराम यादव अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहियां गांव का निवासी है। उसकी परमेश्वरपुर में थोक बैट्री बेचने का दूकान है। नित्य की भांति गुरुवार की रात जयराम अपनी दूकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर उसकी दूकान का ताला तोड़कर 15 बड़ी बैट्री, 10 इनवर्टर सहित चार लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।