फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अधिकारियों से अभद्रता करने वालों पर केस

अधिकारियों से अभद्रता करने वालों पर केस

Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों से अभद्रता करने वालों पर केस
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के बम्हौर और मोहब्बतपुर गांव के रहने वाले दो युवक पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के सरकारी नंबरों पर फोन कर उन्हें गाली देते थे। कई अधिकारियों के साथ हुई इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही सचा का पता लगाने के लिए इनके फोन का सीडीआर निकलवा रही है। पुलिस के मुताबिक सीडीआर की जांच होने के बाद ही सच का पता चल सकेगा। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मंजय सिंह द्वारा गुरुवार को थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी रिशभ सिंह पुत्र धर्मराज सिंह और इसी थाने के बम्हौर गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा दोनों आपस में गहरे मित्र हैं। यह दोनों अक्सर साथ रहते हैं। यह दोनों युवक पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों का सरकारी नंबर पर फोन कर उन्हें तरह-तरह की गालियां और धमकी देते हैं। पहले तो अधिकारियों ने किसी का मजाक समझकर बात टाल दिए, लेकिन बार-बार फोन कर गाली देने से लोग परेशान हो गए। मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी निरीक्षक गुरुवार को तहरीर देकर इन दोनों के विरुद्ध थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच एसआई देवेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि यह दोनों उच्चाधिकारियों के सरकारी नंबर पर फोन कर उन्हें परेशान करते हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सच का पता लगाने के लिए इनके मोबाइल का सीडीआर मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed