फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापता युवक की कुएं से मिली सिरकटी लाश

लापता युवक की कुएं से मिली सिरकटी लाश

Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक की कुएं से मिली सिरकटी लाश
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बछौली गांव के सिवान में स्थित कुएं से बुधवार की शाम पुलिस ने सिर कटी लाश तो बरामद कर ली, लेकिन उसका गर्दन नहीं मिला। ऐसे में पुलिस कुएं के पानी के सूखाकर गर्दन को बरामद की और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। युवक के गायब होने की रिपोर्ट परिवार के लोगों ने फरवरी के पहले सप्ताह में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सीओ लालगंज संतोष सिंह के मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बछौली गांव निवासी आशीष राम पुत्र रामहरि फरवरी के पहले सप्ताह में गायब हो गया था। घर वालों की तरफ से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को गांव के लोग सिवान में स्थित कुएं में लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दिए। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला तो धड़ा बाहर आ गया, लेकिन सिर नहीं था। जेब से मिले कागजात के जरिए उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस कुएं का पानी सुखाने के बाद सिर को बरामद की। सीओ ने बताया कि आशीष का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। ऐसे में वह किन परिस्थिति में कुएं में गिरा और कैसे उसका गर्दन धड़ से अलग हो गया। यह जांच का विषय है। पुलिस आशीष की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed