फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छह विद्यालयों में नियुक्तियों के नाम पर खेल

छह विद्यालयों में नियुक्तियों के नाम पर खेल

Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
छह विद्यालयों में नियुक्तियों के नाम पर खेल
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज ब्लाक में संचालित छह विद्यालयों में प्रबंधकों की ओर से नियुक्तियों के नाम पर सगे-संबंधियों की भर्ती करने और वेतन के रूप में प्रति माह लाखों के गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जिलाधिकारी ने बीएसए को मामले की जांच सौंपकर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरामदपुर निवासी रामनयन राय ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज ब्लाक में एक ही परिवार की ओर से संचालित छह विद्यालयों का निर्माण ग्राम समाज और बंजर आदि की जमीन पर कब्जा कर की गई है। कूटरिचत अभिलेख पर स्कूलों की मान्यता ली गई और सांसद और विधायक निधि लेने में भी खेल किया गया। इसके लिए प्रबंधकों की ओर से विद्यालय में अपने सगे संबंधियों की नियमों को ताख पर रखकर नियुक्तियां कर दी गई। प्रतिमाह लाखों रुपये वेतन लेकर अब इनकी ओर से गबन किया जा रहा है। इन प्रबंधकों की शिकायत की गई तो आरोपियों की ओर से उन पर प्राण घायत हमला किया गया और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। आरोपियों की ओर से अपने को सत्ताधारी पार्टी का नेता बताकर सरकार की छवि को भी धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने जांच कर भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों पर विधिक कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने मामले की जांच बीएसए को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed