{"_id":"5a4a77ea4f1c1b1f168b6641","slug":"131514829802-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया/बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। वह अपने साथियों के संग ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। उधर, तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर और सिधारी थाने के नरौली टैक्सी स्टैंड के पास अनियंत्रित बाइक और कार की टक्कर से किसान और युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृत मजदूर राकेश निषाद (18) पुत्र कोमल अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव का निवासी था। तीन भाइयों में छोटा राकेश निषाद मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह एक व्यक्ति का छत लादने के लिए मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर जा रहा था। राकेश के साथ उसके अन्य मजदूर मित्र भी थे। राकेश मिक्सर मशीन पर बैठा था। जबकि अन्य लोग ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे हुए थे। कंतालपुर गांव के पास राकेश असंतुलित होकर मशीन से नीचे गिरा और पहिये से कुचलकर गंभीर रुप से घायल हो गया। लोग जब तक राकेश को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। उधर, तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधशिया गांव निवासी सोनू (18) पुत्र मुद्रिका सोमवार की सुबह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही टीकापुर गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव निवासी किसान लालबहादुर (50) पुत्र कोमल सोमवार की सुबह पैदल कहीं जा रहा था। नरौली टैक्सी स्टैंड के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से लालबहादुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बस से गिरकर चौकीदार की मौत
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदपुर स्कूल के पास सोमवार की सुबह बस से गिरकर स्टेडियम के चौकीदार की मौत हो गई। मृत रामआसरे यादव (55) देवरिया जिले का रहने वाला था। वह आजमगढ़ स्टेडियम में चौकीदार के पद पर तैनात था। सोमवार को रोडवेज की बस से कहीं जा रहा था। उदपुर स्कूल के पास बस से उतरते समय असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से रामआसरे को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामआसरे की जेब से मिली मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि रामआसरे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
मेजवां । फूलपुर कोतवाली छेत्र के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात लगभग 12 बजे बलिया शाहगंज पैसेंजर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। वह शर्ट और पैंट पहने था। जीआरपी थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।