फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लूट में असफल बदमाशों ने मारी व्यवसायी को गोली

लूट में असफल बदमाशों ने मारी व्यवसायी को गोली

Thu, 02 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
लूट में असफल बदमाशों ने मारी व्यवसायी को गोली
आजमगढ़ के अंबारी दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार के पास छब्बू मोड़ पर गुरुवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट में असफल होने पर व्यवसायी को गोली मार दी। दाहिने सीने में गोली लगने के बावजूद व्यवसायी बाइक लेकर वहां से भाग निकला। जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार स्थित घर पहुंचकर गिर गया। परिवार ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार के चूड़ी मोहल्ला निवासी दीपक बरनवाल (30) पुत्र ओमप्रकाश की कस्बे के श्रीरामपुर मोहल्ले में किराने के थोक सामानों की दुकान है। गुरुवार को दीपक तगादा करने निकला हुआ था। वह वसूली करके बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार के पास छब्बू मोड़ पर पहुंचा पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसे रोक लिया और दीपक के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। दीपक बदमाशों से भिड़ गया और उनके बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकाल पर दीपक को गोली मार दी। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। जबकि दीपक घायलावस्था में ही अपनी बाइक चलाते हुए घर पहुंचा और दरवाजे के बाहर जाकर गिर गया। खून से लथपथ दीपक को देख परिवार के लोग सन्न रह गए। परिवार ने पुलिस को सूचना देते हुए दीपक को शाहगंज बाजार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि लूट में असफल होने पर बदमाश ने गोली मारी। अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीओ फूलपुर के नेतृत्व में एसओ दीदारगंज औैर स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed