फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दफ्तर में घुसकर एआरटीओ से बदसलुकी

दफ्तर में घुसकर एआरटीओ से बदसलुकी

Tue, 26 Mar 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
दफ्तर में घुसकर एआरटीओ से बदसलुकी
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मुहल्ले में स्थित दफ्तर में घुसकर मंगलवार की दोपहर एक मनबढ़ युवक ने एआरटीओ के साथ अभद्रता की और हंगामा किया। नशे में धुत आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल मुआयना करवाया। फिलहाल केस दर्ज करने के लिए तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम और एसपी आवास के ठीक पीछे आरटीओ और एआरटीओ का दफ्तर है। मंगलवार की दोपहर एआरटीओ आरएन चौधरी अपने दफ्तर में थे। इस दौरान कार्यालय में कई फरियादी और विभागीय लोग मौजूद थे। तभी नशे में धुत एक मनबढ़ किस्म का युवक पहुंचा और एआरटीओ को गालियां देते हुए मारने के लिए झपटा। हालांकि मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर सिधारी थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर थाने चली गई। एआरटीओ आरएन चौधरी ने बताया कि युवक नशे में था। वह किस मकसद से हमलावर हो गया, यह अभी पता नहीं चल पाया है। युवक के होश में आने पर उससे कारण पूछने के बाद ही केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी जाएगी। इस संबंध में एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उसका मेडिकल मुआयना कराया गया है। केस दर्ज करने के लिए तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed