फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट और धमकी की विरोध में उतरे प्रधान

मारपीट और धमकी की विरोध में उतरे प्रधान

Thu, 03 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट और धमकी की विरोध में उतरे प्रधान
मेजवां। फूलपुर ब्लॉक सभागार में गुरुवार को प्रधानों की बैठक राम सिंगार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्राम प्रधान शेखपुर पिपरी मोहम्मद असलम को शौचालय निर्माण के दौरान लाभार्थी की ओर से गाली-गलौज देने और जान से मारने की धमकी देने की निंदा की गई। धरना-प्रदर्शन कर आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई। राम सिंगार यादव ने कहा कि कुछ जगहों पर ग्रामीण सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। इसके चलते शौचालय निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। शौचालय निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। सभी आक्रोशित प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि शेखपुर पिपरी में शौचालय निर्माण के दौरान हुई मारपीट और गाली गलौज के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा शौचालय निर्माण का कार्य पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर वेद प्रकाश यादव, पवन जायसवाल, आशा देवी, पांचू राम बनवासी, महेंद्र प्रसाद, चंद्रभान यादव, शिवपूजन यादव, विजय यादव, मो. अकरम, बालकिशुन, राजपति हसानुल्लाह, महेन्द्र मौर्य, केशव लाल यादव, नरेन्द्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed