फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अबूझ पहेली बनी है छात्रा की मौत

अबूझ पहेली बनी है छात्रा की मौत

Wed, 03 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अबूझ पहेली बनी है छात्रा की मौत
पवई। थाना क्षेत्र के इमली महुआ गांव निवासी खुशबू (22) पुत्री राधेश्याम प्रजापति की सोमवार की शाम अधजली लाश मिलने की गुत्थी दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम तक नहीं सुलझ सकी थी। यह घटना पुलिस और गांव वालों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। खुशबू की मौत के बाद परिवारवालों की तरफ से भी कोई रुची नहीं दिखा। पुलिस खुशबू के मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए कई बिंदुओं को प्रमुुख मान अपनी जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट हो जाने पर पुलिस को काफी मदद मिलेगी। पवई थाने के इमली महुआ गांव निवासी खुशबू बीए पूरा करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता दर्जी हैं। एक भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर की खुशबू सोमवार को दिन में तीन बजे शौच के लिए निकली, इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। शाम करीब पांच बजे चरवाहों ने उसकी लाश देखा। खुशबू का हल्का सा चेहरा, सीना, पेट और जंघा जला हुआ था। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर गहरे नाले में खुशबू की लाश मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिस स्थान पर उसकी लाश पड़ी थी। वहां से मिट्टी के तेल की महक आ रही थी। मंगलवार को पुलिस खुशबू की लाश पीएम को भेजवाने के बाद पुन: घटनास्थल का मुआयना की। पूछताछ के दौरान पता चला कि खुशबू की 19 फरवरी को शादी होने वाली थी, लेकिन जिस लड़के से उसकी शादी तय थी। वह लड़के की दूसरी शादी थी। गांव वालों के मुताबिक खुशबू किसी से ज्यादा बात नहं करती थी। वह शांत स्वभाव की थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि कहीं इस शादी की वजह से नाराज होकर उसने यह कदम तो नहीं उठाया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी अपनी जांच में शामिल की है। हालांकि पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस अपने स्तर से खुशबू के मौत की गुत्थी लगभग सुलझा चुकी है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed