फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुठभेड़ में दो बदमाश और एक सिपाही घायल

मुठभेड़ में दो बदमाश और एक सिपाही घायल

Sat, 18 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश और एक सिपाही घायल
कटानी बाजार/बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कटानी बाजार के पास शनिवार को दिन में साढ़े तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया।वहीं पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। इन पर 40-40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक बाइक आदि बरामद हुई। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल दोनों बदमाश 11 अगस्त को अहरौला बाजार निवासी दुकानदार जितेंद्र मोदनवाल की हत्या में शामिल थे। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी। घायल बदमाशों में सुजीत तिवारी (18) पुत्र नागेंद्र अतरौलिया थाना क्षेत्र के दोराजपुर गांव निवासी जबकि दूसरा सचिन पांडेय उर्फ आकृति (23) पुत्र रामदयाल अतरौलिया थाने के अचलीपुर गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शनिवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश सिंह बूढनपुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर यह दोनों बदमाश गुजरे। राकेश इनका पीछा करते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर एसओ महराजगंज अश्वनी पांडेय और एसओ सरायमीर मनोज सिंह महराजगंज थाने के कटानी बाजार के पास वाहन चेक करने लगे। साढ़े तीन बजे के करीब दोनों बदमाश उधर से गुजरे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश फायर कर भागने लगे। इनकी गोली से महराजगंज थाने का सिपाही अविनाश यादव घायल हो गया। उसके कंधे पर गोली लगी है। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और बाइक समेत गिर गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों पर 40-40 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। यह दोनों 11 अगस्त को अहरौला बाजार निवासी दुकानदार जितेंद्र मोदनवाल की हत्या में शामिल रहे। शुक्रवार की रात अहरौला बाइपास पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनका तीसरा साथी अकबर गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि यह दोनों फरार हो गए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुजीत, सचिन और अकबर ने मिलकर दुकानदार जितेंद्र की हत्या किए थे। इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहले ही कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed