फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लूट के एक लाख रुपये से खरीदे थे चार पिस्टल

लूट के एक लाख रुपये से खरीदे थे चार पिस्टल

Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लूट के एक लाख रुपये से खरीदे थे चार पिस्टल
आजमगढ़। रानी की सराय और गंभीरपुर थाने की पुलिस के हत्थे रविवार की सुबह चढ़े चार बदमाशों ने बताया कि इन सभी ने निजामाबाद के एक प्रधान की हत्या के लिए लूट के एक लाख रुपये से चार पिस्टल खरीदे थे। असलहा आने के बाद हत्या की पूरी योजना तैयार कर घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही दो पिस्टल तो बरामद कर ली, लेकिन दो पिस्टल लेकर अभी भी इनका एक साथी फरार है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के जमकी गांव निवासी अमरजीत यादव, गोला बाजार निवासी रवि साहू, सोनू उर्फ सूफियान, हटवा खालसा गांव निवासी पंकज यादव, वीरभानपुर गांव निवासी मुन्ना उर्फ तिलकराज सिंह जेल में निरुद्ध एक बदमाश द्वारा दी गई 15 लाख रुपये की सुपारी के तहत निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्राम प्रधान की हत्या करने के लिए योजना बनाए। इसके तहत चार अप्रैल की शाम सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास डाबर कंपनी के सेल्समैन और चालक को तमंचा सटाकर एक लाख रुपये के करीब लूट लिया। लूट के इन रुपयों से बदमाशों ने 25-25 हजार रुपये में चार पिस्टल और आठ कारतूस खरीदे। साथ ही हत्या करने के बाद फरारी के दौरान भाड़ा, किराया के लिए ताबड़तोड़ और कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। ताकि इनके पास पर्याप्त रकम मौजूद रहे। असलहा और रुपये इकट्ठा होने के बाद 15 अप्रैल दिन रविवार की भोर में योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने के लिए सभी अलग-अलग रास्ते से निकलकर मोहम्मदपुर बाजार के पास फरिहां मोड़ पर मिलने की योजना थी। उसऊसे पहले ही इस गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। जबकि पांचवा साथी सोनू उर्फ सूफियान फरार हो गया। गिरफ्तार इन चार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद कर ली। जबकि दो पिस्टल लेकर सूफियान अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि इन बदमाशों को जेल में निरुद्ध एक बदमाश ने अपने विपक्षी ग्राम प्रधान की हत्या करने के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये भी उपलब्ध कराया था। उससे पहले ही बदमाशों के योजना का भंडाफोड़ हो गया और पुलिस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर ली। इस बावत एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि लूट के एक लाख रुपये से इन बदमाशों ने चार पिस्टल और आठ कारतूस खरीदे थे। इसमें से दो पिस्टल आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर बरामद कर ली गई। जबकि दो पिस्टल लेकर इनका एक साथी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed