फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   इनामी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इनामी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Sat, 02 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
इनामी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
अतरौलिया। स्थानीय थाने की पुलिस शनिवार की भोर में नंदना पुलिया के पास घेराबंदी कर पांच हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर ली। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामदकर उसका चालान कर दी। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश सूरज पुत्र कांता राम अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव का निवासी है। वह कुख्यात लालू यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया शिशिर त्रिवेदी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नंदना पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के पास पुलिस शनिवार की भोर में नंदना पुलिया के पास छापेमारी कर दी। इस दौरान पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार सूरज के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सूरज ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह अपने गिरोह के सरगमा लालू यादव के कहने पर बीते आठ अक्तूबर को लालू के विरोधी शिवकुमार यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया था। पुलिस गिरफ्तार सूरज का चालान कर फरार हुए उसके दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed