{"_id":"5a36b64e4f1c1b6e468bb1e3","slug":"11513535054-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने चोरों का खंगाला जा रहा रिकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने चोरों का खंगाला जा रहा रिकार्ड
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में स्थित प्राचीन मंदिर से शुक्रवार की रात अष्टधातु की तीन कीमती प्रतिमाएं चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान पुलिस उन पुराने चोरों का रिकार्ड खंगाल रही है। जिन्हें पूर्व में इस प्रकार की कीमती मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि रविवार की देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में वर्ष 1872 में रामजानकी मंदिर बनवाया गया। तभी से उसमें डेढ़-डेढ़ फूट की राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित की गई थी। मंदिर का देखरेख शिवकुमार गुप्ता करते हैं। शुक्रवार की रात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और तीनों कीमती प्रतिमाएं चुरा ले गए। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए उन पुराने चोरों का रिकार्ड खंगाल रही है। जिन्हें पूर्व में कीमती मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।