फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक से आटो में टक्कर, दुकानदार की मौत

ट्रक से आटो में टक्कर, दुकानदार की मौत

Sat, 13 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से आटो में टक्कर, दुकानदार की मौत
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास शनिवार की सुबह आठ बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा पलट गया। इसमें अन्य लोग तो बच गए, लेकिन ऑटो में बैठे दुकानदार की दबकर मौत हो गई। वह दुकान बंद कर अपने बेटे को दवा लेने जिला मुख्यालय जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ट्रक को कब्जे में ले ली। प्रभुदयाल गुप्ता (48) पुत्र राधेश्याम अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा बाजार का निवासी था। बाजार में उसके कपड़े की दुकान है। प्रभुदयाल के बेटे की तबियत खराब थी। शनिवार की सुबह अपनी दुकान बंद कर जिला मुख्यालय से दवा लेने जा रहा था। वह जिस आटोरिक्शा में बैठा हुआ था। उसमें कुल सात लोग सवार थे। जैसे ही आटोरिक्शा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे आटोरिक्शा पलट गया। इस दौरान आटो में सवार अन्य छह लोगों को मामूली चोटें आई, जबकि प्रभुदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने पकड़ लिया गया। प्रभुदयाल दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed