फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुकान में आग लगने पर खुली दुकानदार की पोल

दुकान में आग लगने पर खुली दुकानदार की पोल

Wed, 20 Mar 2019 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
दुकान में आग लगने पर खुली दुकानदार की पोल
मेंहनगर। खुटवा चक खुटवा गांव स्थित राजेश मोदनवाल के किराने के गोदाम में मंगलवार की रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू किया लेकिन तलाशी के दौरान गोदाम के बगल वाले दूसरे गोदाम से 50 से अधिक छोटे-बड़े गैस सिलेंडर मिले। एसडीएम मेंहनगर के निर्देश पर बुधवार को पुलिस और पूर्ति निरीक्षक कस्बे के उन दुकानों पर छापेमारी कर गैस सिलेंडर पकड़ रहे हैं जिनके यहां रिफिलिंग होती है। समाचार लिखे जाने तक दो दुकानों से करीब 160 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर पकड़े जा चुके थे। नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर निवासी राजेश मोदनवाल का खुटवा चक खुटवा गांव में किराने का गोदाम है। वहीं बगल में कस्बा के रहने वाले विवेक जायसवाल का गैस का गोदाम है। विवेक अपने यहां दुकान खोलकर गैस चूल्हा, सिलेंडर की मरम्मत और रिफिलिंग का काम करता है। मंगलवार की रात राजेश के गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची और अथक प्रयास कर आग के इस घटना पर काबू पा लिया गया। इस दौरान राजेश का करीब लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझने के बाद एसडीएम मेंहनगर राघवेंद्र सिंह, सीओ लालगंज अजय यादव और प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर कृष्ण कुमार गुप्ता गोदाम में गए। इस दौरान विवेक के गोदाम में रखे गये 50 से अधिक छोटे-बड़े सिलेंडर रखे हुए थे। भरा सिलेंडर देखने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। आग अगर सिलेंडर में पकड़ लेती तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम के निर्देश पर सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही दुकानदार विवेक भी पुलिस की हिरासत में है। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक मेंहनगर थाने की पुलिस के साथ कस्बे के उन दुकानदारों के यहां छापेमारी कर रहे थे जिनके यहां रिफिलिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed