{"_id":"5c6d94c9bdec224be317f5fa","slug":"111550685385-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार संदिग्धों की तलाश में दिन भर हांफती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार संदिग्धों की तलाश में दिन भर हांफती रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एक संदिग्ध के पकड़े जाने और तीन के फरार होने से पुलिस महकमे में दिन भर हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। खासतौर से रानी की सराय चेकपोस्ट से फूलपुर तक दिन भर पुलिस, एसओजी और आईबी की गाड़ियां दौड़ती रहीं। शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में एक संदिग्ध मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पीपलसना गांव निवासी मो. नईम पुत्र मियां जान को स्थानीय लोगों ने उसके संदिग्ध हरकत के आधार पर बुधवार को पकड़ा था। लेकिन उसके तीन साथी अलग अलग क्षेत्रों में फरार हो गए थे। पकड़े गए संदिग्ध से जहां शहर कोतवाली में पूछताछ चल रही थी तो वहीं फरार हुए तीन संदिग्धों की तलाश में पुलिस महकमा जुटा रहा। वैसे तो सभी थानों को पुलिस महकमे ने अलर्ट कर दिया था लेकिन रानी की सराय चेकपोस्ट से फूलपुर के बीच एसओजी, आईबी व विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स दिन भी चक्रमण करती रही। देर शाम तक पुलिस फरार तीनों युवकों के बारे में पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।