{"_id":"5c5c6c8bbdec224bbb209bfb","slug":"111549560971-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो में जैकेट फंसने से गिरा राजगीर, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलरामपुर। पैदल जा रहे राजगीर की बलरामपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। उसका जैकेट आटोरिक्शा में फंस गया था जिससे वो गिर गया। पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक उसे कुचलकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है और पुलिस आरोपी ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मृत नंदलाल (30) पुत्र डिग्री लाल शहर कोतवाली क्षेत्र के मोजरापुर गांव का निवासी था। मां-बाप के इकलौते नंदलाल के दो बेटे हैं। परिवार की जीविका चलाने के लिए वह राजगीर का काम करता था। बुधवार की शाम को नंदलाल कहीं से लौट रहा था। बलरामपुर मुहल्ले में पहुंचने पर उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह एक दुकानदार से खाली बॉटल लेकर पैदल ही पेट्रोल टंकी पर जा रहा था। जैसे ही बलरामपुर चौराहे पर पहुंचा कि अचानक उधर से गुजर रहे आटोरिक्शा में नंदलाल का जैकेट फंस जाने की वजह से वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से नंदलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।