फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संदिग्ध हाल में आग लगने से युवती की मौत

संदिग्ध हाल में आग लगने से युवती की मौत

Tue, 08 May 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में आग लगने से युवती की मौत
महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से युवती की जलकर मौत हो गई। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

मृत युवती चंदा (18) पुत्री मूलचंद राम महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद गांव की रहने वाली थी। वह एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। इस बार उसने कक्षा दस की परीक्षा दी थी, लेकिन फेल हो गई थी। चंदा के मकान के बाहर एक कमरा बना है। मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब बाहर के कमरे के भीतर से तेज धुआं उठने लगा। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। अंदर चंदा आग से झुलस गई थी। परिवार के लोग आग पर काबू पाने के बाद चंदा को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करने लगे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि परिवारवालों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि चंदा की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed