फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दहेज न मिलने पर कर ली दूसरी शादी

दहेज न मिलने पर कर ली दूसरी शादी

Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर कर ली दूसरी शादी
आजमगढ़। दहेज न मिलने पर दूसरी शादी करने और झूठी शादी करने का आरोप दो विवाहिताओं ने लगाया है। जहां वाराणसी जिले के बड़ागांव थाने के अनेई गांव निवासी भरत सिंह की बेटी प्रियंका सिंह ने सोमवार को मेहनाजपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मेहनाजपुर थाने के तिलखरा गांव निवासी विनीत कुमार सिंह, सरोजा देवी, करिश्मा, सोनी और अनील सिंह को आरोपित किया है। आरोप है कि मनचाहा दहेज न मिलने पर घर वालों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही पति विनीत सिंह ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव निवासी रामलखन पाठक की बेटी बिंदु देवी ने सोमवार को थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म और अमानत में खयानत करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिथौरपुर उसड़ी गांव निवासी सुनील दुबे, अनिल पांडेय, अजय दुबे, सीमा देवी, बांकेकृष्ण दुबे को आरोपित किया है। आरोप है कि आरोपीगण सुनील से उसकी बेटी की झूठी शादी करा दिया। उससे और दहेज की मांग करने लगे। उनकी मांग न पूरी होने पर मारपीटकर प्रताड़ित करते हुए उसके सारे आभूषण आदि लेकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed