फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 लाख खर्च पर खड़ा हुआ सिर्फ मिलन केंद्र का ढांचा

18 लाख खर्च पर खड़ा हुआ सिर्फ मिलन केंद्र का ढांचा

Mon, 26 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
18 लाख खर्च पर खड़ा हुआ सिर्फ मिलन केंद्र का ढांचा
अहरौला। ब्लाक क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव में दस वर्ष पूर्व शुरू हुआ मिलन केंद्र का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ है। 18 लाख की धनराशि इस भवन के निर्माण के लिए शासन से मिली थी। सारा पैसा खत्म होने की बात कह कर काम ठप कर दिया गया। वर्तमान में सिर्फ भवन का ढांचा ही बन कर खड़ा है। ठेकेदार/कार्यदायी संस्था के लोग गायब है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में सरकारी धन के बंदरबाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मांगलिक और अन्य प्रकार के आयोजन के लिए ग्रामीणों को सुविधा जनक स्थान घर के पास ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर शासन ने अहरौला ब्लाक के बस्ती भुजवल गांव में वर्ष 2009-10 में मिलन केंद्र बनाये जाने का निर्माण लिया। इसके लिए शासन ने 18 लाख की धनराशि भी स्वीकृत कर दी और निर्माण का जिम्मा पैक्सफेड को दी। कार्यदायी संस्था व ठेकेदार ने मिलन केंद्र का सिर्फ ढंाचा खड़ा कर धन खत्म होने की बात कहते हुए काम रोक दिया। वर्तमान में 18 लाख की लागत से खड़ा ढंाचा जर्जर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन के बंदरबाट के चलते ही मिलन केंद्र अधूरा रह गया है। इस बाबत कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन हर जगह से सिर्फ आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed