फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाली कराई गई जमीन पर फिर जमाया कब्जा

खाली कराई गई जमीन पर फिर जमाया कब्जा

Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खाली कराई गई जमीन पर फिर जमाया कब्जा
आजमगढ़। अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों से प्रशासन द्वारा जमीन को खाली करा लिया जा रहा है लेकिन इसके बाद खाली हुई जमीनों की सुधि नहीं ली जा रही है। ऐसे ही एक मामले में खाली हुई जमीन पर दोबारा कब्जा होने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को संबंधित एसडीएम और तहसीलदार के विरुद्घ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के समेंदा गांव में सार्वजनिक उपयोग के खोर की जमीन पर गांव के ही नरसिंह पुत्र बेचू आदि ने दीवाल खड़ीर कर रास्ता बंद कर दिया था। जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रास्ते की जमीन को दीवाल हटाकर खाली कराया गया था। लेकिन उक्त लोगों द्वारा दोबारा उक्त भूमि पर दीवाल बनाकर रास्ते को बंद कर दिया गया। इस गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र उदयभान सिंह ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से कर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि रास्ते से कब्जे को हटाया नहीं गया है और मात्र 115 सी की रिपोर्ट् कायम कर मामले को लंबित रखा गया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को संबंधित एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उनसे आख्या मांगी लेकिन अभी तक इस मामले क्या कार्रवाई हुई इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

0000000000
मुझे इस प्रकरण की जानकारी नहीं है लेकिन मैं इकस बारे में जानकारी कर लेता हूं कि क्या मामला है। अगर किसी ने खोर की जमीन पर दीवाल खड़ी कर रासते को बंद कर रखा है तो उसे खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कुमार भारती, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed