फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तेरही में गए प्रधानपति को घायल कर 49 हजार छीने

तेरही में गए प्रधानपति को घायल कर 49 हजार छीने

Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेरही में गए प्रधानपति को घायल कर 49 हजार छीने
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में शुक्रवार की रात गांव के एक व्यक्ति के घर आयोजित तेरही कार्यक्रम मेें शामिल होने गए प्रधानपति पर गांव के चार लोगों ने हमला बोल दिया। उसे घायल कर 49 हजार रुपये छीन ले गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायल प्रमोद सिंह बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव की प्रधान शशि सिंह के पति है। शुक्रवार को गांव के भगानू बिंद के घर तेरही में शामिल होने के लिए प्रधानपति प्रमोद सिंह पहुंचे। तभी गांव के पिंकू सिंह, अजय सिंह, तारकेश्वर सिंह और मुरारी सिंह पहुंचे और लात, घूसों से प्रमोद सिंह पर हमला बोल दिया। घटना के समय मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। साथ ही घटना सूचना डायल 100 कर पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के संबंध में प्रमोद ने इन चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed