फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो दूकान और एक मकान से लाखों की चोरी

दो दूकान और एक मकान से लाखों की चोरी

Mon, 18 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दो दूकान और एक मकान से लाखों की चोरी
अतरौलिया/सरायमीर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा बाजार में स्थित एक मोबाइल की दूकान, सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में सर्राफ और अचलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में रविवार की रात ताला तोड़कर घुसे चोर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी दीपक कुमार की गांव के बाजार में स्थित यूनियन बैंक के बगल में मोबाइल की दूकान है। रविवार की रात बाजार का सुनसान माहौल पाकर चोर दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और 12 हजार रुपये नगद, दो लैपटाप, प्रिंटर, ढाई सौ पुरानी मोबाइल, 25 हजार रुपये का रिचार्ज कूपन, आदि करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इसीक्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी संदीप सोनी की संजरपुर बाजार में सर्राफा की दूकान है। रविवार की रात चोर दूकान का ताला तोड़कर एक किलो चांदी, सौ ग्राम सोना और कुछ नगर रुपये चुरा लिया। इसीक्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी शाहिद पुत्र अबुल कलाम के घर में घुसे चोर दो मोबाइल, एक घड़ी, गैस सिलेंडर आदि चुरा ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed