{"_id":"59bc16954f1c1bb4688b4d92","slug":"111505498773-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ तमंचा
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में हुई प्रमोद सोनकर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी जयविंद यादव की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी प्रमोद सोनकर पुत्र जयशंकर सोनकर के भाई की नेवादा बाजार में फल की दूकान थी। 26 अगस्त की शाम प्रमोद अपने भाई की दूकान पर बैठा था। तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरहन बुजुर्ग गांव निवासी जयविंद यादव पहुंचा और दो केला तोड़कर खा लिया। प्रमोद ने जब जयविंद से केले का दाम मांगा तो वह तमंचा निकालकर प्रमोद को गोली मार दिया। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में जयविंद सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के बढ़ते दवाब के चलते जयविंद ने अदालत में समर्पण कर दिया। गुरुवार को तहबरपुर थाने की पुलिस जयविंद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर नेवादा चट्टी के पास छिपाकर रखा गया तमंचा बरामद हुआ। सीओ बूढनपुर श्यामनरायन ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा मिलने पर जयविंद को पुन: जेल प्रशासन को सौंप दिया गया।