फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रशासन की कार्रवाई शुरू, जिले भर में पटाखे की तलाश में छापेमारी

प्रशासन की कार्रवाई शुरू, जिले भर में पटाखे की तलाश में छापेमारी

Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की कार्रवाई शुरू, जिले भर में पटाखे की तलाश में छापेमारी
आजमगढ़। मुकेरीगंज अग्निकांड के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिले भर अवैध पटाखा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जीयनपुर बाजार में सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को दो पटाखे की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है। दो को गिरफ्तार किया गया है। मानक पूरा नहीं करना वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जीयनपुर बाजार में हुसैन पुत्र मोहम्मद नकी निवासी बाजार खास की दुकान में छापेमारी के बाद पल्टन पुत्र लोचन निवासी बाजार खास की दुकान में छापामारी की गई। अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखे को बरामद किया गया। मो. हुसैन पुत्र मोहम्मद नकी और पलटन पुत्र लोचन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम सगड़ी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पटाखों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह एसआई उमेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे। बिलरियागंज कस्बे में सीओ और एसडीएम ने पटाखों के दुकानों की जांच की। दुकानदारों को पटाखे न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 3500 रुपए जुर्माना भी वसूला गया। लालगंज में धर्मेंद्र उर्फ भोला पुत्र स्व. लालमनी, राजेंद्र प्रसाद पुत्र रामकिशुन, कृष्णा आतिशबाजी सेंटर के महेंद्र कुमार के दुकान का लाइसेंस, स्टाक रजिस्टर और चौहद्दी आदि की जांच की गई। देवगांव में हिंदुस्तान फायर सेंटर बेरमा गली की भी जांच की गई। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी, सीओ अजय कुमार यादव, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक आदि थे। पवई थाना क्षेत्र में एसडीएम फूलपुर मेवालाल, सीओ रविशंकर प्रसाद और एसओ संजय के नेतृत्व में चार पटाखा की दुकानों पर छापेमारी की गई। मित्तूपुर में मोहम्मद आजाद पुत्र मो. जलील, खौरुद्दीनपुर में निसार अहमद पुत्र मो. हुसेन तथा सैफ अली पुत्र निसार, पवई बाजार में बकारीदू पुत्र जव्वाद के यहां छापेमारी की गई। बकारीदू के पास स्टाक ही नहीं था। सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इन चारों जगहों पर छापेमारी में मानक से हट के कुछ नहीं मिला। सरायमीर के पवई लाडपुर स्थित लालजी पटाखा स्टोर पर एसडीएम निजामाबाद बगीश शुक्ला और सीओ रविशंकर प्रसादने छापा मारा। पता चला कि दुकान का लाइसेंस तो है लेकिन खानकाह गांव के नाम से है। दुकानयहां चल रही है। एसडीएम ने कहा तुरन्त दुकान बंद करो। दुकान अब नहीं खुलनी चाहिए।
विज्ञापन

एक भी मानक कम तो लाइसेंस निरस्त
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए हैं।यदि एक भी मानक कम पाया गया और उसे दुरुस्त नहीं किया गया तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। मानक पूरा करने पर ही दुकान संचालित करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed