{"_id":"5c6064fabdec220833204432","slug":"101549821178-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हो सकी लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के शंभूनगर बाजार में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से शनिवार की दोपहर हुई 1.26 लाख रुपये की लूट के मामले में दूसरे दिन रविवार की देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। थाने की पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच में जानकारी हुई कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तीन दिनों से बंद चल रहा था। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव निवासी अशोक यादव बैंक मित्र हैं। उसने क्षेत्र के शंभूनगर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। जहां से वह विभिन्न बैकों के खाता धारकों के रुपये उनके खाते में जमा और निकालकर देने का काम करता था। जिसकी वजह से अशोक अपने यहां हमेशा अच्छी खासी रकम रखता था। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अशोक खाना खाने के लिए अपने घर चला गया। इस दौरान दुकान पर उसके ही गांव का अजय राम नामक युवक बैठा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और अजय राम की कनपटी पर तमंचा सटाकर 1.26 लाख रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर प्रेम यादव ने बताया कि घटना के संबंध में अशोक यादव की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जिससे अभी तक केस नहीं दर्ज हो सका है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दुकान का सीसीटीवी कैमरा बीते तीन दिनों से बंद पड़ा है। यह कैमरा क्यों और किन परिस्थितियों में बंद था, इन सभी बातों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।