फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रंगदारी मांगने वाला अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

रंगदारी मांगने वाला अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे बाजार निवासी किराना व्यवसायी मो. अजमल को फोन कर 17 जुलाई 2018 को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश की पुलिस अब तक ना तो पहचान कर सकी। ना ही इस बात का पता लगा सकी कि फोन करने वाला बदमाश कौन है। विदेशी फोन की पहचान न होने पर पुलिस शांत बैठ गई। समय के साथ-साथ यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया। मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अवसतपुर गांव निवासी मो.अजमल पुत्र वकील काफी दिनों से जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे बाजार में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पर वह अपने मकान में किराने की दुकान किए हैं। मो. अजमल की दुकान काफी अच्छी चलती है। 17 जुलाई को मो. अजमल की तरफ से जहानागंज थाने में रंगदारी मांगने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कोई बदमाश उन्हें फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। बार-बार धमकी भरा फोन आने से भयभीत मो. अजमल केस दर्ज कराने के बाद कई दिनों तक भय के चलते घर से बाहर तक नहीं निकले थे। उधर केस दर्ज करने के बाद पुलिस जब गहनता से जांच पड़ताल की तो पता चला कि फोन खाड़ी देश सऊदी से किया गया था। वह किस नंबर से किया था। फोन करने वाला कौन है। इन सब बातों की अब तक कोई जानकारी नहीं हो सकी। मामला काफी पुराना होने की वजह से ठंडे बस्ते में चला गया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि मो. अजमल को आने वाला फोन सेटेलाइट के जरिए सऊदी से किया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद फोन क्रैक नहीं हो पाने की वजह से आरोपी का पता नहीं चल सका। ना ही इसके बाद फिर मो. अजमल के यहां कोई फोन ही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed