फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दवा प्रतिनिधि के घर का ताला चटका कर लाखों की चोरी

दवा प्रतिनिधि के घर का ताला चटका कर लाखों की चोरी

Wed, 26 Dec 2018 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दवा प्रतिनिधि के घर का ताला चटका कर लाखों की चोरी
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के शंकर कालोनी निवासी दवा प्रतिनिधि सुमित कुमार दास पुत्र हरिमोहन दास के बंद मकान का चोरों ने ताला चटका दिया। चोरों ने घर में रखे 12 हजार रुपये नकद के साथ ही लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी सुमित कुमार मूलरुप से लखनऊ निवासी है। इन दिनों वह परिवार समेत रिश्तेदारी में कोलकाता गए हुए है। सुमित के बगल में ही उसके पत्नी के भाई उत्तम दास भी अपना मकान बना कर रहते है। सोमवार की रात अज्ञात चोर सुमित के घर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और घर में रखे नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह सुमित के साला उत्तम की पुत्री अपने मकान के छत पर गई तो बगल में स्थित मकान के छत का दरवाजा खुला देखा। उसने पिता को जानकारी दी। इस पर उत्तम जब सुमित के घर पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला भी टूटा हुआ था। उत्तम ने घटना की सूचना जीजा सुमित को देने के साथ ही सिधारी थाने को भी दी। उत्तम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed