फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आवासों की जांच के दौरान भिड़े प्रधान और विपक्षी, मारपीट

आवासों की जांच के दौरान भिड़े प्रधान और विपक्षी, मारपीट

Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आवासों की जांच के दौरान भिड़े प्रधान और विपक्षी, मारपीट
सगड़ी। सदर तहसील के हरिहरपुर के एक दिन बाद सगड़ी के ब्लॉक अजमतगढ़ के चंगईपुर गांव में बुधवार शाम तीन बजे प्रधानमंत्री आवासों की जांच करने पहुंचे बीडीओ और जेई के सामने ही प्रधान समर्थक और विपक्षी आपस में भिड़ गए। बीडीसी की ओर से जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव के हरिवंश सिंह ने डीएम से शिकायत कर एक सप्ताह पूर्व गांव में बन रहे 59 प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों के चयन और प्रधान की ओर से धन उगाही का आरोप लगाया था। जांच के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी शुक्ला के आदेश पर बीडीओ दिलीप सोनकर, आरईएस के जेई नागेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत जेके सिंह आदि गांव पहुंचे। शिकायतकर्ता को फोन किया तो वो उपस्थित नहीं हुए। उनके परिवार के लोगों के साथ आवासों की जांच होने लगी। जमील, गीता, श्रीपत, पवारु, शलिकुन, समशुल, इसरार, वलिजान, शिवप्रसाद, रामश्रेय आदि के मकान सही पाए गए। धन उगाही की बात भी किसी ने नहीं कही। इसी दौरान धन उगाही पर मंदिर में कसम खाने और एक-दूसरे को देख लेने की बात पर दोनों पत्र आपस में भिड़ गए। जमकर हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। जांच अधिकारी भी मौके से निकल गए। बीडीओ दिलीप सोनकर ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। जांच रिपोर्ट परियोजना अधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस दौरान मदनलाल, प्रदीप उपाध्याय, पीएन सिंह, अंगद चौहान, अमरजीत, जितेन्द्रनाथ, ज्ञानदीप आदि मौजूद रहे। वहीं, मारपीट को लेकर बीडीसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed