{"_id":"5b05b54c4f1c1be1408b762e","slug":"101527100748-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान से नगदी सहित हजारो की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकान से नगदी सहित हजारो की चोरी
Updated Thu, 24 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव निवासी दो लोगों के घर में मंगलवार की रात चोर चैनल का ताला तोड़कर और छत के रास्ते भीतर घुसे और 55 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों के होश उड़ गए। दोनों ही परिवार के लोग चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ितों में त्रिभुवन सिंह और रामजनम सिंह का नाम शामिल है। यह दोनों लोग दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव के निवासी हैं। दोनों लोगों का मकान थोड़े दूर पर स्थित है। मंगलवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर त्रिभुवन सिंह के मकान में छत के रास्ते भीतर घुसे। अंदर आलमारी, बक्सा और अटैची का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगद और सोने की चेन, एक अंगूठी, कर्णफूल, बाली, पायल आदि चुरा लिया। इसी क्रम में चोर रामजनम सिंह के मकान के मुख्य गेट पर लगा चैनल का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और अटैची, बक्सों का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नगद और कपड़ा आदि चुरा लिया। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई तो चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।