{"_id":"5a32beed4f1c1b59678c219e","slug":"101513275117-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कर्मचारी और किसान में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल कर्मचारी और किसान में मारपीट
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियाँव में गन्ना को लेकर हंगामा कर रहे किसान व कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इस बीच गन्ना लेकर मिल में पहुंचे सभी कृषक आक्रोशित हो गये और जाम लगाने की तैयारी करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रबंधक बी के अबरोल ने किसी तरह मामला शांत कराया।
गुरुवार सुबह दस बजे सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र के शिवपुर गांव से गन्ना लेकर पहुंचे अनिल पुत्र संतलाल पटेल, अर्ली प्रजाति के गन्ने को सामान्य में करने का दबाव बनाने लगा। कर्मचारी ने समझाया अर्ली पर्ची और गन्ना भी उसी प्रजाति का फिर सामान्य कैसे होगा। इस बीच क्रय केंद्र पर देखरेख के लिए तैनात कर्मचारी से भीड़ गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने दोनों को अलग किया। अन्य किसानों को जैसे ही जानकारी हुई सभी लामबंद होकर जाम लगाने की तैयारी में लग गये। झगड़े की सूचना पर मिल के अंदर से प्रधान प्रबंधक बी के अबरोल व पुलिस भी मौके पर पहुंची। जीएम ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।