फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चोरी गए 80 लाख के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी गए 80 लाख के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोरी गए 80 लाख के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार
आजमगढ़।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा निवासी उद्यमी के घर से 14 अक्तूबर की रात हुई 44 हजार रुपये नगद और 80 लाख रुपये के आभूषण की चोरी करने वाले युवक को सिधारी थाने की पुलिस ने 22 अक्तूबर को बिहार के मधुबनी स्थित बरही कालापट्टी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 326 रुपये नगद और 80 लाख का आभूषण बरामद कर ली। सिधारी पुलिस के इस कार्रवाई पर एसपी ने मंगलवार को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

एसपी अजय कुमार साहनी के अनुसार, गिरफ्तार चोर राजू उर्फ सुरेंद्र महतो पुत्र राम खेलावन बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बरही कालापट्टी गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि राजू सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा मुहल्ला निवासी उद्यमी अनुराग रूंगटा के यहां नौकर था। 14 अक्तूबर को अनुराग अपने परिवार के साथ अपने बेटे को लेकर वाराणसी गए हुए थे। इस दौरान पूरा घर राजू के जिम्मे था। नौकर राजू घर का सुनसान माहौल पाकर आलमारी तोड़कर उसमें रखा 44 हजार रुपये नगद और 80 लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुराकर भाग गया। घटना के संबंध में अनुराग ने सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के खुलासे के लिए एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय को लगाया गया। राजू 22 अक्तूबर को अपने घर पहुंचा। सिपाही की मुखबिरी पर पुलिस पुन: राजू के घर पहुंची और छापेमारी कर उसेे गिरफ्तार कर लिया। राजू की निशानदेही पर छिपाकर रखा गया 80 लाख रुपये का आभूषण और 326 रुपये बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान राजू ने बताया कि पैसे खर्च हो चुके हैं। गहनों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed