{"_id":"59aeeff74f1c1b5f078b470c","slug":"101504636919-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने साइकल सवार वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने साइकल सवार वृद्ध को रौंदा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली झंडा चौक पर मंगलवार की दोपहर करीब बाहर बजे ट्रैफिक सिपाहियों के समक्ष अनियंत्रित ट्रक ने साइकल सवार वृद्ध को रौंद दिया। पुलिस ने घर वालों को सूचना दी।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी विजयनरायन पाठक (65) घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। मंगलवार की दोपहर करीब बाहर बजे विजयनरायन अपनी साइकल से जिला मुख्यालय आ रहे थे। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली झंडा चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके बड़े वाहनों के सीधे प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यहां हमेशा यातायात विभाग के सिपाही मौजूद रहे हैं। इन सिपाहियों के समक्ष ही गैस सिलेंडर लादकर एक ट्रक चालक भीड़ और जाम रहने वाले स्थान पर तेजी से गाड़ी चलाता आया। ट्रक से विजयनरायन पाठक की साइकल में टक्कर लगी और वह सड़क पर गिर गए। उनकी साइकल ट्रक में फंस गई जबकि विजय पर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया। आसपास के लोगों ने उनकी शिनाख्त कर परिवार को सूचित किया। विजय नरायन पाठक दो बेटा और एक बेटी के पिता थे। उनके बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा बेटा 12 वर्ष का है। बताया जाता है कि विजयनरायन पाठक के पिता रामबचन पाठक की मौत भी बवाली मोड़ पर बस से कुचलकर हुई थी।