{"_id":"59aeefed4f1c1b5b078b46bf","slug":"101504636909-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जीगना करनपुर गांव में 30 अगस्त की शाम विकलांग युवक विजेंद्र यादव की हत्या कर पोखरे में लाश फेंकने वाले हत्यारोपी भतीजे को तहबरपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिट्ठापार गांव से गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने अपने चाचा की हत्या की थी। क्योंकि विकलांग चाचा के इलाज के लिए उसकी दादी उसके हिस्से की भी जमीन बेच रही थी।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेश यादव पुत्र स्व. लौटू तहबरपुर थाना क्षेत्र के जीगना करनपुर गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जीगना करनपुर गांव निवासी बिजेंद्र यादव 30 अगस्त की शाम घर से कहीं लापता हो गया। 31 अगस्त को बिजेंद्र की लाश घर से थोड़े दूर स्थित पोखरी से बरामद हुई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बिजेंद्र विकलांग था। उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के संबंध में बिजेंद्र की मां श्यामदुलारी ने अपनी बड़ी बहू आशा देवी पत्नी स्व. लौटू यादव और पोते राजेश यादव के विरुद्ध तहबरपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार की रात तहबरपुर एसओ विकास चंद्र पांडेय ने राजेश यादव को निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिट्ठापार गांव से गिरफ्तार कर लिया। राजेश अपने ननिहाल में छिपा था। गिरफ्तार राजेश ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद दादी चाचा बिजेंद्र को लेकर अलग रहने लगी थी। दादी श्यामदुलारी चाचा बिजेंद्र के इलाज के लिए उसके हिस्से की जमीन भी गिरवी रख रही थी। दादी की हरकतों से परेशान होकर राजेश ने 30 अगस्त की शाम अपने चाचा विकलांग बिजेंद्र को पहले तो विद्युत पोल से सिर लड़ाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद पोखरे में धक्का देकर गिरा दिया। सिर में चोट और पानी में डूबने से बिजेंद्र की मौत हो गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बिजेंद्र की हत्या उसके भतीजे राजेश ने किया है और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। ऐसे में उसकी मां आशा देवी को बरी कराने का प्रयास किया जाएगा।