{"_id":"6012fb6e8ebc3e08a007e636","slug":"crime-news-azamgarh-news-vns57140780","type":"story","status":"publish","title_hn":"crime news","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
crime news
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर अंजानशहीद के पास मंगलवार की शाम पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार 20 वर्षीय संतोष राजभर पुत्र स्व. अवधेश राजभर व 19 वर्षीय संडित पुत्र बदरूद्दीन निवासी चुनुगपार गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने संतोष की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन वाराणसी ले जाने की तैयारी में जुटे ही थे कि युवक की प्राइवेट अस्पताल पर ही मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी मात्र एक बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दूसरे घायल संडित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
बलरामपुर। जौनपुर जिले के नई थाना अंतर्गत लारपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राम सिंह पुत्र मोहन सिंह को बीते 14 जनवरी को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जहां बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।