फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   crime in Azamgarh Auto driver killed by slitting his throat police said himself cut his hand vein with sharp weapon

आजमगढ़ में वारदात: ऑटो चालक की गला काटकर हत्या, पुलिस बोली- धारदार हथियार से खुद काटा गला और हाथ की नस

Wed, 02 Feb 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 AM IST
सार

आजमगढ़ के विषहम गांव निवासी ऑटो चालक उबैदुल्लाह मंगलवार रात अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था। परिजन उसे अस्पातल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये मामला आत्महत्या का है। फिलहाल परिजन मौन हैं। 
 

विज्ञापन
crime in Azamgarh Auto driver killed by slitting his throat police said himself cut his hand vein with sharp weapon
ऑटो चालक उबैदुल्लाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के भटवरियां गांव के पास मंगलवार की रात ऑटो चालक लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के विषहम गांव निवासी उबैदुल्लाह (25) वर्ष ऑटो चलाकर अपनी जीविका चलाता था।

विज्ञापन


मंगलवार की रात भटवरिया आवंक गांव के पास वह अचेतावस्था में पड़ा था। मौके से गुजर रहे लोगों ने पास जाकर देखा तो उसका गला कटा हुआ था। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गला और बाएं हाथ की नस काट लिया है। घटना आत्महत्या प्रतीत होती है। फिलहाल परिजन भी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः आजमगढ़ में निषाद पार्टी के प्रत्याशी सहित 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed